Kanpur: मार्च में ही शुरू हुआ गर्मी का प्रकोप; पारा पहुंचा इतने डिग्री...मौसम विभाग ने जताई यह आशंका...पढ़ें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम पारा गुरुवार को दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से इसे 19.4 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान ने भी उछाल मारी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से और अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। लोग कह रहे हैं कि मार्च में ही यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा।

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को रात का सबसे अधिक पारा दर्ज किया। नवंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इससे रात में लोगों को एसी और पंखा चलाने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर को भी तेज धूप ने शहरवासियों को परेशान किया। बीच-बीच में आ रहे तेज हवाओं के झोंकों ने धूल का गुबार उड़ाया। इससे भी वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को मौसम में लोगों को थोड़ी राहत मिली। 

लगातार बदल रहे मौसम पर मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार तक हल्के बादल रहेंगे। इसके बावजूद मौसम गर्म रहेगा। हवा की गति सामान्य से तेज रह सकती है। आने वाले दिनों में मौसम और अधिक गर्म रहने की पूरी संभावना है। अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जाएगी।

यह भी पढ़ें- Exclusive: भाजपा संगठन ने ‘केवट’ बनकर संभाली कमान; प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर की भेंट

 

संबंधित समाचार