बहराइच: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानें हत्या की वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत गिरधरपुर विश्वनाथ गांव निवासी एक महिला को पारिवारिक विवाद में उसके पति ने डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा विश्वनाथ गांव निवासी राजकुमार (24) का शुक्रवार शाम को पति अल्लू सोनकर से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज पति अल्लू सोनकर ने पत्नी के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला के पिता खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सैयद नगर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहन सोनकर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की डंडे से पीटकर हत्या हुई है। मालूम हो कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। महिला को एक साल की बेटी भी है।

यह भी पढे़ं: गोंडा: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसपी ने किया रूट मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर है पुलिस की नजर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज