Fatehpur Accident: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर...पति की मौत व पत्नी घायल, हादसे से परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हादसे में पति की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। शहर से वापस गांव लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। ट्रक की चपेट में आए पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के रहने वाले अश्वनी अवस्थी अपनी पत्नी किरन के साथ किसी कार्य से शहर आए हुए थे।

सुबह वह बाइक से घर वापस जाने के लिए निकले थे, तभी वह राधा नगर चौराहे पर ही पहुंचे थे कि तभी एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति पत्नी बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अश्वनी की मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे में घायल किरन को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़े- Kanpur: 25 हजार के इनामिया गांजा तस्कर से पुलिस की मुठभेड़...गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार