Kanpur: 25 हजार के इनामिया गांजा तस्कर से पुलिस की मुठभेड़...गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ पुलिस पर हमला करने वाले फरार 25 हजार के इनामिया गांजा तस्कर राजा रब्बानी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलियों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर तस्कर के जाजमऊ के प्योंदी गांव में छिपे होने की सूचना मिली।
जिसके बाद जाजमऊ और चकेरी पुलिस ने छापेमारी की। जहां उसने पुलिस पर गोली चला दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह और एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा को दी। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल इनामिया को सुरक्षा में कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी जाजमऊ प्योंदी गांव की तरफ जा रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस को बचाव में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को शातिर गांजा तस्कर के घर सत्यापन करने गई पुलिस टीम पर गांजा तस्कर ने परिवार के साथ मिलकर हमला कर दिया था। जिससे दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद शातिर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने तीन परिवार सदस्यों को गिरफ्तार करके गांजा तस्कर समेत 11 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की थी। काफी समय तक फरार होने के बाद डीसीपी पूर्वी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
जाजमऊ पुलिस जाजमऊ स्थित बुढ़िया घाट स्थित गांजा तस्कर राजा रब्बानी के घर सत्यापन के लिए गई थी। तभी आरोपी गांजा तस्कर ने परिवार के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
मौका पाकर गांजा तस्कर राजा रब्बानी मौके से फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल दरोगा राजन सिंह समेत दोनों सिपाहियो को घायल अवस्था में काशीराम अस्पताल भेजा था। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने इस मामले में फरार होने के बाद लगातार तलाश कर रही थी।
डीसीपी ने इस मामले में राजा रब्बानी उसके भाई गब्बर, मां अफसाना, पत्नी सना, रोशनी, सोना, शाहनवाज समेत 11 लोगों के खिलाफ सेवन सीएलए, मारपीट, बलवा समेत और धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें मां, पत्नी और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मादक पदार्थों का तस्कर है राजा रब्बानी
जाजमऊ बुढ़िया घाट निवासी राजा रब्बानी मादक पदार्थों खुलेआम तस्करी करता है। कुछ समय पहले जेल से छूटा है। राजा रब्बानी की कई लोगों से बिक्री को लेकर सीधी दुश्मनी चलती है। जिसको लेकर कई बार गोलियां भी चल चुकी हैं।
पूर्व में राजा को लेकर सोशल मीडिया में पत्र वायरल हुआ था। जिसमे एक दरोगा पर मादक पदार्थ बेचने के एवज में महीना 50 हजार देने लिखा था। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच की थी।
