शाहजहांपुर: 15 लाख की शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर व कार से हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 210 पेटियां बरामद कीं। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। चेकिंग के दौरान कार एवं ट्रक सवार तस्कर शामली निवासी सूरज और संजीव तथा हरियाणा के पानीपत निवासी विकास को गिरफ्तार …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर व कार से हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 210 पेटियां बरामद कीं। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। चेकिंग के दौरान कार एवं ट्रक सवार तस्कर शामली निवासी सूरज और संजीव तथा हरियाणा के पानीपत निवासी विकास को गिरफ्तार किया।
शराब माफिया तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात सतवां खुर्द बाईपास के पास मुखबिर की सूचना पर ब्रेजा कार और केंटर को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों के अंदर से 210 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई।
कैंटर में स्क्रेप के बीच छुपाकर शराब की पेटियां रखी गई थीं। दो शराब की पेटियां कार की डिग्गी से बरामद हुईं। कार लेकर कैंटर के आगे-आगे चल रहे शराब माफिया की तलाशी लेने पर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसका साथी भी बैठा हुआ था। कैंटर के चालक को गिरफ्तार किया गया। कुल 2520 बोतल बरामद हुईं।
गिरफ्तार किए गए लोगों में शराब माफिया सूरज मलिक जिला शामली के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल और उसका साथी शामली के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी संजीव तोमर व केंटर चालक हरियाणा के जिला पानीपत थाना चांदनी क्षेत्र के गांव नागलखेड़ी निवासी विकास शामिल है।
कार में नमूना दिखाने के लिए रखी थी पेटी
सूरज मलिक के खिलाफ शामली में भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। वह शराब के अवैध कारोबार से बहुत पहले से जुड़ा हुआ है। कैंटर में स्क्रेप के नीचे शराब की पेटियां छुपाई गई थीं। सूरज ने दो पेटियां ग्राहक को नमूना दिखाने के लिए अपनी कार में रखी हुईं थीं।
