महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। फडणवीस ने कहा कि पाटिल के भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी। 

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की इन 4 हस्तियों को आज भारत रत्न से नवाजा, आडवाणी को कल दिया जाएगा सर्वोच्च सम्मान

संबंधित समाचार