बरेली: 65 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 18 लोग स्वस्थ
बरेली, अमृत विचार। अक्टूबर महीने में रोजाना कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है तो वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी थम गया है। शनिवार को जिले में कुल 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वहीं 18 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। …
बरेली, अमृत विचार। अक्टूबर महीने में रोजाना कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है तो वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी थम गया है। शनिवार को जिले में कुल 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वहीं 18 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ. वीके शुक्ल ने बताया कि शनिवार को वायुसेना कालोनी, इफ्को टाउनशिप और रेलवे अस्पताल में तीन स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा सिमरा भोजीपुर, मढ़ीनाथ, ऑफीसर्स एंक्लेव कर्मचारी नगर, एकता नगर, जनकपुरी, उत्सव पार्ट-2 महानगर, सीबीगंज, पटेल नगर,ग्रेटर आकाश कालोनी, डेलापीर, राजेंद्र नगर, त्रिवटीनाथ मंदिर, संजय नगर, रकियाबाद, भंडरिया, पुराना किला,बिहारीपुरा सिविल लाइंस, पवन बिहार, फतेहगंज, नार्थ रेलवे कालोनी, बांके की छावनी, सिद्वार्थ नगर, प्रियदर्शन नगर डीडीपुरम आदि जगहों पर संक्रमित मिले हैं।
3179 सैंपल में सिर्फ 65 संक्रमित
सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने बताया कि शनिवार को कुल 3179 सैंपल लिए गए। शासन के निर्देशों पर सैंपलों की रफ्तार को बढ़ा दिया गया है। इसमें एंटीजेन के तहत 2284, आरटीपीसीआर से 878, ट्रू नॉट से 17 तो जिला अस्पताल से 58 सैंपल एकत्रित किए गए। वहीं सैंपलों के सापेक्ष केवल 65 लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो एक अच्छा संकेत है। कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है, लेकिन हमें अभी भी सुरक्षा और एहतियात तौर पर रहने की आवश्यकता है।
कोरोना योद्धा का समाज सदैव रहेगा ऋणी: डा. अरुण कुमार
कोरोना महामारी में मरीजों के इलाज में जुटे कोरोना वारियर्स को शनिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन हुआ। नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नगर विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य विभाग, पुलिसकर्मियों ने एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी है। इस महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए खुद और परिवार की परवाह नहीं की। ऐसे लोगों का समाज हमेशा ऋणी रहेगा।
सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डा. आरएन गिरि, डा. रंजन गौतम, डा. सीपी सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. वागीश वैश्य, डा. एसके गर्ग, सचिन द्धिवेदी, मोहित शर्मा, सुमित शर्मा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर कोरोना वारियर्स की संज्ञा दी गई और सम्मानित किया गया।
