अवध विवि. की स्नातक-परास्नातक आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित, अभ्यर्थी 15 तक कर सकेंगे आनलाइन आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभ्यर्थियों को 16 अप्रैल को  करना होगा जमा और 17 को कराना होगा सत्यापन 

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए, बीएससी व बीकाम के द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी, एमकाम के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा-2024 को सम्पन्न कराने के लिए आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित की गई। 

अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं 16 अप्रैल तक परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा करना होगा। दूसरी ओर समस्त महाविद्यालयों को 17 अप्रैल तक छात्र-छात्राओं के आनलाइन परीक्षा फार्म को सत्यापित करना होगा। कोई महाविद्यालय परीक्षा आवेदन-पत्र सत्यापित नहीं करते है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित महाविद्यालय की होगी और ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं प्रदान की जायेगी।

कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के निर्देश पर स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा-2024 के द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम सेमेस्टर की आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि शनिवार को घोषित कर दी गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे। 

छात्र-छात्रा द्वारा प्रिंट किए गए आनलाइन परीक्षा फार्म की दो प्रतियों पर हस्ताक्षर के बाद ही महाविद्यालय में समय-सीमा में एक प्रति जमा करेंगे व एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा-2024 को सम्पन्न कराने जाने हेतु आनलाइन परीक्षा फार्म भरने के सम्बन्ध में प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: अब निजी स्कूल संचालक छात्रों से नहीं वसूल पाएंगे अधिक फीस, डीएम की अध्यक्षता में गठित होने जा रही यह समिति

संबंधित समाचार