बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर एक किलो चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद चरस को सीज कर दिया गया है। एसएसबी 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में जवान गश्त कर रहे थे।

भारत नेपाल सीमा पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलई गांव में देर शाम को पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से भारत आते समय एक युवक को जवानों ने रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक किलो चरस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस को सीज कर दिया गया है।

जबकि चरस तस्कर थाना क्षेत्र के बस्थनवा गांव निवासी गज्जन उर्फ रईश पुत्र सुब्बा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रूपये है। टीम में सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, जाधव दीप, पुलिस के उप निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय,धर्मेंद्र राव, अमित यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

 

संबंधित समाचार