श्रावस्ती: गिलौला पुलिस ने चार गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, गोवंश की हत्या कर काटने-बेचने का करते थे काम!
श्रावस्ती, अमृत विचार। गिलौला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवंश की हत्या में शामिल चार गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग गोवंश को काटने और बेचने का काम करते थे।
प्रभारी निरीक्षक गिलौला अश्वनी कुमार दूबे ने यूपी गैगेस्टर एक्ट के तहत जिले से संबंधित चार अभियुक्तों नाम रौआब उर्फ दद्दन पुत्र असगर आजम पुत्र छोटू उर्फ मोहम्मद यूनुस,हजरत अली उर्फ बन्दर पुत्र ताजिब अली निवासीगण अलीनगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती व मुस्तफा पुत्र इशहाक पैदामीपुरवा दा0 बकसरिया थाना इकौना जनपद श्रावस्ती सिसवारा को नदी घाट के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जानकारी दी कि अभियुक्त रौआब उर्फ दद्दन एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसका एक संगठित गिरोह है, जिनके सक्रिय सदस्य आजम, हजरत अली उर्फ बन्दर, मुस्तफा, अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा साथ में मिलकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ के लिए प्रतिबन्धित गोवंश की चोरी करके हत्या कर गोमांश को बेचना व परिवहन करने का जघन्य अपराध किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।
यह भी पढे़ं: प्रतापगढ़: भाभी की हत्या के दोषी देवर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया पचास हजार का अर्थदण्ड
