लखनऊ: रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे परोस रहे हुक्का, सोशल मीडिया में तस्वीर वारयल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद शहर के तमाम रेस्टोरेंट में  हुक्का परोसा जा रहा है। शनिवार को ठाकुरगंज थाना अंतर्गत रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे संचालित हो रहे हुक्का बार की फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई है। हालांकि, वायरल हो रहे फोटोग्राफ की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। 

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुक्काबार से जुड़ी एक फोटोग्राफ तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटोग्राफ ठाकुरगंज थानाक्षेत्र बालागंज सफेद मस्ज़िद के पास एक रेस्टारेंट की बताई जा रही है। जिसमे साफ दो शख्स एक साथ बैठकर हुक्का पीते दिखाई पड़े रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, रेस्टोरेंट संचालक फूड लाईसेंस की आड  में फ्लेवर के साथ ही तंबाकूयुक्त हुक्का भी परोसा रहा है। यहां रोजाना हुक्का पीने के लिए लोगों का जमावड़ा लगता है। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि वायरल हो रही फोटोग्राफ की पुष्टि की जा रही है। जिसके बाद रेस्टोरेंट की तलाशी भी ली जाएगी। रेस्टोरेंट में हुक्का मिलने पर रेस्टोरेंट संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Video: गरमाया मुख्तार की मौत का मामला, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उठाया सवाल, कहा- पुलिस कुछ भी कर सकती है, हो सीबीआई जांच

संबंधित समाचार