UP Board Exam Result Date: समाप्त हो गया कॉपियों का मूल्यांकन; इस दिन तक रिजल्ट आने की संभावना...जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। शहर के दो केंद्रों पर 16 मार्च से चल रहा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को समाप्त हो गया। 15 दिनों में कुल तीन लाख 50 हजार 797 कॉपियां जांची गईं। हालांकि तीन दिन अवकाश व शिक्षक की हत्या के विरोध में दो दिनों तक हड़ताल के चलते मूल्यांकन नहीं हुआ। उसके बावजूद भी समय से कार्य पूरा हो गया। 

जिले में तीन लाख 68 हजार 536 कॉपियों का आवंटन मिला था। उसके सापेक्ष तीन लाख 40 हजार 797 उत्तरपुस्तिकाएं ही जांचने को मिलीं। केके इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक एके शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट की एक लाख 51 हजार 942 कॉपियों के सापेक्ष एक लाख 43 हजार 116 कॉपियां मिलीं थीं। निर्धारित समय से एक दिन पहले कार्य समाप्त हो गया। 

इसी तरह एसबीएस इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक एसएल सिंह ने बताया कि दो लाख 16 हजार 594 उत्तरपुस्तिकाओं के सापेक्ष एक लाख 97 हजार 681 कॉपियां केंद्र पर आईं थीं। शनिवार को सभी कॉपियां जांच दी गईं। दोनों केंद्रों पर अंतिम दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 2228 कॉपियां जांची गईं। कॉपियां जांचने के बाद कोठार में सुरक्षित रख दी गईं हैं। 

उप नियंत्रक एसएल सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से पांच अप्रैल को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में मंगवा लिया जाएगा। 31 मार्च को जिन परीक्षक व उप प्रधान परीक्षकों ने अभिलेख व बिल नहीं दिए हैं, उनको जमा किया जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: NIC की वेबसाइट में तीनों एसडीएम के लिखे गलत नाम; खुद की सूची दुरुस्त नहीं, जिले को सुधारने का कर रहे दावा

 

संबंधित समाचार