Fatehpur News: नहाने के दौरान नौबस्ता घाट में चार किशोर डूबे...तीन को बचाया, एक लापता, गोतखोर कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नौबस्ता घाट में चार किशोर डूबे

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा से गंगा नहाने नौबस्ता घाट गए चार किशोर रविवार दोपहर में नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक किशोर की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मची रही। 

खागा कोतवाली के खासमऊ गांव निवासी जयवीर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने गांव के तीन अन्य साथियों के साथ रविवार दोपहर में गंगा नहाने नौबस्ता घाट पर पहुंचा था। जहां नहाते समय एक के बाद एक सभी साथी डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई तो तीन साथियों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं प्रिंस की तलाश नहीं कर सकी। पुलिस कई गोताखोरों के साथ प्रिंस की तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी पर लापता प्रिंस के परिजन घाट पर पहुंचे और उसके न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

ये भी पढ़ें- Auraiya Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार...गैंगस्टर मामले में 25 का था इनाम, दाहिने पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार