रायबरेली: दुष्कर्म के बाद की गई थी युवती की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे झब्बा मजरे नरेंद्रपुर गांव में शुक्रवार को एक युवती का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में कमरे में मिला था। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने गांव के ही अभिषेक उर्फ बौना पुत्र रामप्रसाद, राजा पुत्र मिथलेश व अंकित उर्फ कल्लू पुत्र बिंदा को गिरफ्तार किया है।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि युवती का मोबाइल खराब हुआ था। जिसको सही है कराने के लिए उसने इसके लिए अभिषेक को बुलाया था लेकिन जब मोबाइल नही बना तो वह उसे वापस करने युवती के घर गया था।
इस दौरान युवती को अकेले देख कर अभिषेक ने अपने दोनों साथियो के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया वही उसके सिर पर बोतल से वार हमला कर दुपट्टे से गला कस उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढे़ं: बहराइच: श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा, 12 घायल, दो की हालत गंभीर, जानकारी के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
