लखनऊ: गर्भवती होने पर प्रेमी ने किशोरी को छोड़ा, प्रेमिका का आरोप- तीन साल से करता रहा था दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

लखनऊ, अमृत विचार। गोमतीनगर थाने में एक किशोरी (16) ने प्रेमी के खिलाफ शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए सम्बन्धित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। किशोरी का कहना है कि तीन वर्षों से आरोपी प्रेम-सम्बंधों का हवाला देते हुए उसका शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी उसे छोड़कर चला गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडे ने बताया कि, क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली किशोरी ने अलीगढ़ जनपद के रहने वाले शिवम यादव के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में किशोरी ने बताया कि करीब तीन वर्षों से शिवम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर प्रेमी उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। जब वह गर्भवती हुई तब प्रेमी उसे छोड़कर अलीगढ़ भाग गया। संपर्क करने पर प्रेमी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। 

किशोरी ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। जिस वजह से वह अपने घर भी नहीं जा पा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-संजीव बालियान का सनसनीखेज खुलासा, कल प्रचार के दौरान की गई उनकी जान लेने की कोशिश

संबंधित समाचार