बरेली: होली मिलन समारोह में समाज की फैली कुरीतियों को दूर करने पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुर्मी क्षत्रिय सभा ने रविवार को सरदार पटेल स्मारक कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया। 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि होली मिलन समारोह में समाज के लोगों के साथ शिष्टाचार भेंट और सामाजिक भाईचारा बढ़ाने पर चर्चा की गई। पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने कहा कि कुर्मी क्षत्रिय सभा इस बार लगभग 28 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगी। सभा के अध्यक्ष के पी सेन गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम में समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाए जाने के विषय पर चर्चा की गई। 

इस दौरान पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रोटरी गवर्नर पीपी सिंह, पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार, पूर्व अध्यक्ष घासी राम गंगवार, पार्षद बबलू पटेल, पूर्व पार्षद अशोक पटेल, रामऔतार गंगवार, आरसी लाल, मूलचंद गंगवार, आलोक गंगवार, देश दीपक गंगवार, रघुवीर सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- प्रबुद्ध सम्मेलन के सियासी मायने...बरेली से साधेंगे मंडल का समीकरण, भगवा पंडाल तैयार

संबंधित समाचार