Jalaun Murder: ईंट से कूंचकर अधेड़ की नृशंस हत्या...पुलिस ने चार घंटे के अदर आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में ईंट से कूंचकर अधेड़ की हत्या

जालौन, अमृत विचार। जालौन जनपद के ग्राम भदवा के समीप पंचर की दुकान के पास सोमवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधेड़ की ईंट से कूंचकर हत्या की गई थी। घटना के चार घंटे बाद ही पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जालौन के ग्राम भदवा स्टैंड के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सिर कुचला शव देखा, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, तो उसकी पहचान रामकुमार उर्फ फक्कड़ पुत्र चिंतामन उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। 

घटनास्थल पर खून से सनी एक ईंट मिली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति राम रमैयादास पुत्र लालजी निवासी गड़ेरना थाना रेंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: महिला पार्षद खुद ही सीवर में करने लगी सफाई, बोली- अधिकारी नहीं लेते सुध, उनके घरों में फेंकेगें गंदा पानी, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार