बाराबंकी: जिले में बढ़े गर्मी के तेवर, चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेज धूप और लू चलने से बढ़ी बेचैनी, तापमान और बढ़ने के आसार

बाराबंकी, अमृत विचार। गर्मी के तेवर बढ़ते ही लोगों में बेचैनी दिखनी शुरु हो गयी है। लोग अब घरों से निकलने में हिचकने लगे हैं। तापमान के बढ़ते ही धूप भी तेज होने लगी है जिससे बचने के लिए लोग सिर पर रुमाल, गमछा या फिर छाता लगा के घर से निकलते है। 

बात करें शहर की तो यहाँ पर शीतल जल की व्यवस्था न के बराबर है चाहे वो रेलवे स्टेशन हो बस स्टेशन हो या फिर जिला अस्पताल हो या फिर कोई चौराहा या अन्य सार्वजनिक स्थान। कहीं भी कसी भी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं नहीं है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

सुबह होते ही चिलचिलाती धूप में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लू चलने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार मार्च के तीसरे सप्ताह से ही गर्मी का एहसास शुरू हो गया था। लोगों ने पंखे तो चलाना शुरू किया, लेकिन मौसम बदलने के कारण कूलर, एसी से बचते रहे। 

अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का असर और बढ़ गया। कड़ी धूप के कारण दिनभर सड़कों पर रहने वाली भीड़ अब छंटने लगी है। लोगों ने घरों में कूलर और एसी की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। दोपहर होते ही सूर्य भगवान की किरणें लोगों को चुभने लगी हैं। दो दिन से चल रही लू से आम-ओ-खास की परेशानी बढ़ गई है। 

 2022 का मार्च अधिकतम तापमान के मामले में 121 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म महीना था। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शीतल पेय की दुकानों में भीड़ जुटी ही रहती है ।इस मौसम मे खासकर गन्ने का जूस लोगो को लुभा रहा है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: केजीएमयू की डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चिकित्सकों में शोक

संबंधित समाचार