बाराबंकी: टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, चालक झूलसा, जिंदा जला खलासी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। देवा कोतवाली क्षेत्र में गन्ना लादकर जा रहे एक ट्रक में पीछे से आ रही एक दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद पीछे वाली ट्रक में भयानक आग लग गई। जिसके चलते उस ट्रक के ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं खलासी जिंदा जल गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से बचाव कार्य चालू शुरू कराया। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी।
यह हादसा कोतवाली देवा थाना क्षेत्र के माती चौकी क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर जबरीकला गांव के पास हुआ। जहां देर रात करीब 11 बजे गन्ना लादकर एक ट्रक जा रहा था। तभी इस ट्रक को पीछे से बर्तन लाद कर आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते पीछे वाली ट्रक में भयानक आग लग गई।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही चेकिंग कर रहे उड़नदस्ता प्रभारी मयंक सिंह को घटना की जानकारी हुई और वह आनन फानन में अपनी टीम कांस्टेबल अभिषेक यादव, हे.का. नियाज़ खान, का. विशाल विश्वकर्मा, जितेंद्र, विपिन और मेढ़ी लाल वीडियोग्राफर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने देवा पुलिस व अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल पांडेय, माती चौकी प्रभारी शिव सागर तिवारी और बाकी पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। भयानक आग के चलते बर्तन लदी ट्रक के खलासी व ड्राइवर गाड़ी में ही जिंदा जल गए। देर रात तक क्षेत्राधिकारी नगर जगत कनौजिया और देवा कोतवाल अनिल कुमार पांडे सहित कई पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए थे। हालांकि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
यह भी पढ़ें:-एक मत हमारी किस्मत, उसकी तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है, बुलंदशहर में बोले सीएम योगी
