Unnao News: शीतलाष्टमी पर मंदिरों में महिलाओं ने की पूजा अर्चना...सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में शीतलाष्टमी पर मंदिरों में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना की

उन्नाव, अमृत विचार। मंगलवार को शीतलाष्टमी पूजा पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही बासी भोजन का भोग लगाया। सुबह से ही शीतला माता की पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही।

बता दें राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, पोनी रोड स्थित शीतला माता मंदिर के अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ मां शीतला की पूजा को लगी रही। पूजा करने वाली महिलाओं ने एक दिन पहले ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनाये। 

जिसके बाद मंगलवार सुबह से महिलाएं समूह के रूप में गीत गाते हुए पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्हें भोग लगाया। दुर्गा मंदिर के पंडित विनोद पांडे ने बताया कि होली के बाद सातवें और आठवें दिन देवी शीतला माता की पूजा की परंपरा है। इन्हें शीतला सप्तमी या शीतलाष्टमी कहा जाता है। शीतला माता का जिक्र स्कंद पुराण में मिलता है। 

पौराणिक मान्यता है कि इनकी पूजा और व्रत करने से चेचक के साथ ही अन्य तरह की बीमारियां और संक्रमण नहीं होता है। जिसके बाद से लोग शीतलाष्टमी पर वासी भोजन का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करता है। जिससे उनकी काया निरोगी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: राखी मंडी में लगी भीषण आग...दुकानें व झोपड़ियां जलकर खाक, दमकल व पुलिस मौके पर मौजूद, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार