‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- सीएम केजरीवाल पद से न दें इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए। 

केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। 

पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार को बैठक के दौरान ‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ के 62 विधायकों में से 55 बैठक के दौरान मौजूद थे।

‘आप’ नेताओं ने कहा कि चार विधायक शहर से बाहर हैं जबकि तीन - केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। 

ये भी पढे़ं- बिहार में BJP को बड़ा झटका, सांसद अजय निषाद कांग्रेस में हुए शामिल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में स्किलिंग-स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को एआई ट्रेनिंग का लक्ष्य
ट्रंप ने दी ईरान को बमबारी तेज करने की चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करो या तबाह हो जाओ!... लगातार दागी जा रही मिसाइलें
आदर्श-शताब्दी बनेंगे जर्जर पशु चिकित्सालय: प्राइमरी वेटरनरी हेल्थ केयर सेंटर रखा जाएगा नाम, ब्लॉक स्तरीय दिया जाएगा दर्जा
केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन