बदायूं में बोले CM योगी, फैमिली बनाम नेशन फर्स्ट का है चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के बदायूं क्लब में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह चुनाव माफिया और कानून का चुनाव है। 

चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देना व हर तबके को लाभ देने वालों का चुनाव है। फैमिली बनाम नेशन फर्स्ट का चुनाव है। जातिवाद और समाज कल्याण का चुनाव है। मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। एक तरफ गठबंधन है जिसने कांवड़ यात्रा से कर्फ्यू की बात की। भाजपा ने कहा कर्फ्यू नहीं अब कांवड़ यात्रा चलेगी। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। 

इसके लिए किसान के बेटे दुर्विजय सिंह शाक्य और आंवला लोकसभा सीट से धर्मेंद्र कश्यप को वोट करें। कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझकर काम करें। क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें।

ये भी पढे़ं- Budaun: दूसरे दिन भी लोगों के कानों में गूंज रही धमाके की आवाज, एक साथ उठे मां-बेटे के जनाजे

 

संबंधित समाचार