अमेठी: पेड़ पर लटका मिला बालक का शव, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजारशुक्ल/अमेठी, अमृत विचार। बड़े भाई के साथ बकरी चराने गए एक 12 वर्षीय लडके का पेड़ से रस्सी के सहारे लटका शव मिलने से हड़कप मच गया।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचे परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुँचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

 मामला बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के पूरे बड़गाइन गांव का है जहाँ गांव का रहने वाला 12 वर्षीय आवेश अपने बड़े भाई उबैद पुत्र मुश्ताक के साथ घर के पास ही बकरी चराने गए थे।बकरी चराने के दौरान जुबैर पानी पीने घर की तरफ चला गया।कुछ देर बाद जब जुबैर मौके पर पहुँचा तो आवेश का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला।शव देखते ही जुबैर चिल्लाते हुए घर पहुँचा जिसके बाद परिजन मौके पर पहुँचे और शव को रस्सी से निकालकर बाजार शुकुल सीएचसी पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन शव को लेकर घर जाने लगे इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही बाजारशुक्ल पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले पर बाजारशुक्ल एसओ तनुज पाल ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।परिजनों की तरफ से कोई शिकायती पत्र नही दिया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: दुष्कर्म के आरोपी किशोर अपचारी को 20 वर्ष की जेल, लगाया अर्थदण्ड

संबंधित समाचार