प्रयागराज: होली गीतों पर झूमी महिलाएं, कैंसर चैरिटी प्रतिभागियों को किया सम्मानित
प्रयागराज, अमृत विचार। होली की मस्ती व रंगों की बयार और मनमोहक नृत्य के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहबाद ईस्ट ने मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस के समीप एक होटल में किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले की चेयरमैन सुषमा अग्रवाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित करने की परंपरा के निर्वहन के साथ ही रंगबिरंगे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी और विशिष्टता की झलक दिखाई। इस मौके पर कैंसर चैरिटी के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। क्लब की तरफ से सामूहिक विवाह में 15 बेडशीट्स का उपहार भी दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में एक बाद एक प्रस्तुति की गयी। जिसमें सभी को उनकी खूबियों को लेकर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति श्रीवास्तव और रेखा खरे ने किया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवानी, सचिव रेखा खरे, कोषाध्यक्ष सुमन अग्रवाल, आईएसओ सरिता खुराना, एडिटर ज्योति श्रीवास्तव, कविता जायसवाल आदि मौजूद रही।
ये भी पढ़ें -Video: बहराइच में चंद सेकेंड में भीषण आग से राख हुई गेहूं की फसल
