मुरादाबाद: कार्य बहिष्कार कर ई बसों के परिचालकों ने किया प्रदर्शन, हर महीने तय तारीख को वेतन भुगतान की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। ई सिटी बस सेवा के परिचालन से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हर महीने तय तारीख पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। ई सिटी बस सेवा के परिचालकों ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि तीन माह जनवरी से मार्च तक किसी परिचालक का वेतन भुगतना केएस जे डायनेमिक सोसायटी कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है। 

जबकि हर महीने नियमित रुप से वेतन भुगतान सेवा शर्तों में है। परिचालकों की ड्यूटी हर महीने कम की जा रही है जो घटकर 10-12 रह गई है। कोई भी परिचालक इतनी कम ड्यूटी में अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर सकता है। ई बसों की संख्या 25 है जबकि परिचालकों की संख्या 80-90 है।

परिचालकों ने छह सूत्रीय मांग पत्र प्रबंधन को सौंपकर इसका समाधान कराने की मांग की। मांगों में ड्यूटी आवंटन में सुधार, हर महीने नियत तिथि को वेतन भुगतान, कर्मचारियों को सेलरी स्लिप, ईपीएफ कटौती का विवरण देना, परिचय पत्र, नौकरी करने का प्रमाण पत्र देना आदि  शामिल है। 

ये भी पढ़े :- अपने दायरे में रहकर काम करो...रुचि वीरा के व्यवहार से दुखी सपा कार्यकर्ता, कहा- जॉब छोड़ पार्टी के लिए किया था चुनाव प्रचार

संबंधित समाचार