Kanpur Crime: अभिनेत्री से एल्बम में काम कराने के नाम पर दुष्कर्म...कई शहरों में घूम-घूमकर आरोपी लूटता रहा अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एल्बम में काम कराने के नाम पर दुष्कर्म

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने वीडियो एल्बम में कार्य करने के नाम पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अभिनय करती है। मेरे बारे में जानकारी करने के बाद श्रेया एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय (कार्यालय निवास लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी) साजिश के तहत  उसके घर आए और तीन चार वीडियो एल्बम में कार्य करने का प्रस्ताव रखा।

यह वादा किया कि उसकी एल्बम को किसी बड़े स्टार के साथ लांच किया जाएगा और एल्बम में जो भी आय होगी उसमें से 50% उसको दिया जाएगा। हेमंत कुमार राय की बातों पर विश्वास करके वह उसके एल्बम में कार्य करने को तैयार हो गई। कई बार हेमंत कुमार राय से मिलने उसके घर आने जाने लगी। युवती ने बताया कि उसके साथ कई बार मुंबई शूटिंग के लिए भी गई। 

9 सितंबर 2023 को होटल ताज पैलेस मुंबई में वह और हेमंत रुके थे। युवती का आरोप है कि हेमंत की बुरी नजर उस पर थी, उसने होटल के कमरे में कोल्डड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान नग्न फोटो और वीडियो बना लिया और हेमंत कुमार राय ने दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि विरोध करने पर हेमंत कुमार राय ने धमकाया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर माता पिता को भी मारने की धमकी दी। आरोप है कि हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई जैसे शहरों में होटल के कमरे में में कई दिन तक रखा और धमकाकर बलात्कार करता था। 

युवती का आरोप है कि किसी भी एल्बम में किसी बड़े स्टार को नहीं लिया गया बल्कि हेमंत कुमार राय ने स्वयं अभिनय करना शुरू कर दिया। धमकी दी कि अगर तुम बात नहीं मानोगी तो तुम्हारी तस्वीर एवं वीडियो वायरल कर देंगे। अपने कुछ व्यापारी दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देना शुरू कर दिया। 

इस संबंध में नजीराबाद थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हेमंत कुमार राय श्रेया प्रोडक्शन के अध्यक्ष, राजेश सिंह, जमील अहमद, पी महेश, विशाल सरोज के खिलाफ दुष्कर्म, जहर देकर मारने कोशिश और धमकाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा...मीट की दुकान में काटा जा रहा प्रतिबंधित मांस

संबंधित समाचार