Bareilly News: साइबर सेल की जांच में फंस सकते हैं जेल के कई अफसर, शूटर राका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल में बंद रहे शूटर समीर खान उर्फ राका के हाई सिक्योरिटी बैरक में खींचे गए फोटो जांच के लिए साइबर सेल भेज दिए हैं। जांच के बाद जेल के कई अफसर और कर्मचारी फंस सकते हैं।

जेल प्रशासन ने इस मामले में इज्जतनगर थाना में समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने जेल में जाकर तीन घंटे तक निरीक्षण किया था। इसके अलावा सभी फोटो और वीडियो साइबर सेल को भेज दिए। पुलिस साइबर सेल की मदद से यह पता लगा रही है कि वायरल किए गए फोटो कब खींचे गए। समीर खान उर्फ राका ने जेल के अंदर के फोटो वायरल होने के बाद फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था।

जेल में मिल रही थीं सभी सुविधाएं
बता दें कि बरेली के जिला जेल में बंद रहे माफिया अशरफ की तरह सेंट्रल जेल में राका को भी सभी सुख सुविधाएं मिल रही थीं। राका का हाई सिक्योरिटी बैरक सिर्फ नाम का था। बैरक किसी होटल के कमरे से कम नहीं थी। बैरक में टीवी, टेबल, हैंगर, बेड आदि सभी सुविधाएं मौजूद थीं। इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर सिंह ने जेल में जांच के बाद साफ किया था कि हाई सिक्योरिटी बैरक में राका को मोबाइल फोन का खुलकर इस्तेमाल करने से साफ होता है कि ऐसा जेल के अधिकारियों की मर्जी के बगैर हो पाना मुश्किल है।


समीर खान उर्फ राका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। राका के फेसबुक पर पोस्ट किए गए सभी फोटो और वीडियो साइबर सेल भेजे गए हैं। इससे पता लगाया जा रहा है कि कि फोटो कब खींचे गए। -जयशंकर सिंह, थाना प्रभारी इज्जतनगर

ये भी पढ़ें- बरेली: साठगांठ का खेल, कई अनुदेशक घर बैठे कर रहे नौकरी

 

 

संबंधित समाचार