अयोध्या: आग में जिंदा जलीं 27 बकरियां, आठ झुलसीं, मच्छरों से बचाने को किया गया धुआं बेजुबानों के लिए बना काल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। महराजगंज थाना क्षेत्र के जानापुर गांव में मंगलवार रात आग की चपेट में आकर 27 बकरियों की जिंदा जल कर मौत हो गई। जबकि आग की जद में आकर आठ बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। बताया जाता है कि बकरियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए किया गया धुआं ही बकरियों के लिए काल बन गया।

थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम जानापुर निवासी लल्लन निषाद ने बताया कि छप्पर में बकरियां बांधी थी। बताया बकरियों को मच्छर न लगे इसलिए धुआं किया गया था। मंगलवार रात तेज हवा के कारण आग लग गई और छप्पर को चपेट में ले लिया। छप्पर में बंधी 27 बकरियां जिंदा जल गई जबकि 8 बकरियां झुलस गईं हैं। जिनका इलाज चल रहा है। 

थाना अध्यक्ष महाराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से जब तक काबू पर पाया जाता तब तक बकरियां जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।

यह भी पढे़ं: सुलतानपुर: धोखे से की शादी, अधिक दहेज न मिलने पर घर से निकाला, विवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

संबंधित समाचार