बरेली: सीआरपीएफ के जवान की पत्नी ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर की सिल्वर स्टेट कॉलोनी में सीआरपीएफ के जवान की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

बदायूं के उझानी कस्बा निवासी सुधीर कुमार त्रिवेदी ने वर्ष 2020 में बेटी अंजलि की शादी इज्जतनगर की सिल्वर स्टेट कॉलोनी निवासी अभिनव तिवारी के साथ की थी। अभिनव सीआरपीएफ में सिपाही हैं। उनकी तैनाती राजस्थान के अजमेर में है। अभिनव कुछ दिन पहले एक माह के अवकाश पर आए थे। बुधवार को अभिनव और अंजलि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

दोपहर तीन बजे अंजलि ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर अभिनव अंजलि को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सुधीर त्रिपाठी परिजनों के साथ बरेली आ गए। उनका आरोप है कि बेटी को अभिनव व उनके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर अंजलि ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि सुधीर त्रिपाठी की शिकायत पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अभिनव को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अलविदा की नमाज को मस्जिदों में समय तय, जानिए कितने बजे होगी नमाज? 

संबंधित समाचार