बरेली: अलविदा की नमाज को मस्जिदों में समय तय, जानिए कितने बजे होगी नमाज? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों में समय तय कर दिया गया है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि आखिरी जुमा रमजान के विदा होने का पैगाम है, अब जो इबादत के लिए आखिरी लम्हें बचे हैं, उनकी कद्र करें। 

दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि अलविदा नमाज का वक्त शहर भर की मस्जिदों और खानकाहों में तय किया जा चुका है। मुख्य नमाज किला जामा मस्जिद में दोपहर 1.30 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा साढ़े बारह से साढ़े तीन बजे तक नमाज अदा करने का सिलसिला चलेगा। सबसे आखिर में साढ़े तीन बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद, खानकाह -ए-नियाजिया, काकर टोला की नूरानी मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।

खानकाह-ए-वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथी खाना में 12.45 बजे, दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, चौकी चौराहा वाली मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, सैलानी राज चौक की बारादरी मस्जिद, कुतुबखाने की जहानी मस्जिद, बिहारीपुर की कंजे तले वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद में 1 बजे, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, कटघर की हरे मीनार वाली मस्जिद, सुभाष नगर की साबरी मस्जिद में 1:15 बजे, 

दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद,काकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, एजाज नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद में 1:30 बजे, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,कुतुबखाने वाली मस्जिद में 1.45 बजे, दरगाह ताजुशशरिया,दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, 

बिहारीपुर की बीबीजी मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद, गली नवाबान की जन्नत मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद में 2 बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद में 2:30 बजे, गढ़या की नूरी मस्जिद में 2:45 बजे, कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद में 3:15 बजे अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिल्डर के गुर्गों का रामेश्वर कॉलोनी में उपद्रव, घर का दरवाजा तोड़ा...जेवर समेत तीन लाख की नकदी ले गए

संबंधित समाचार