लखनऊ में निर्माण निगम के रिटायर्ड एकउंटेंट पर FIR दर्ज, विजिलेंस की जांच के बाद हुआ एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में राजकीय निर्माण निगम के रिटायर्ड एकउंटेंट पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी का नाम ओमप्रकाश शर्मा है। कर्मचारी पर आरोप लगा था की उसने अपनी कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति दर्ज की थी। इसको लेकर विजिलेंस से जान भी करवाई गई।

जांच के बाद विजिलेंस ने पाया कि रिटायर्ड एकउंटेंट ने अपनी सैलरी के अतिरिक्त नौ लाख इकसठ हजार रुपये की संपत्ति अर्जित की है। इसको लेकर विजिलेंस की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब कर्मचारी से इसको लेकर पूछताछ की जाएगी। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ: 7 अप्रैल को इकाना में होगा आईपीएल मैच, पढ़िए कहां लागू होगा रुट डायवर्जन  

संबंधित समाचार