धोनी की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक कच्छ से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुज। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने माने क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी की पांच वर्षीय पुत्री जीवा के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक किशोर को गुजरात के कच्छ ज़िले में पुलिस ने बाल अपराध क़ानून के प्रावधान के अनुरूप पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि क़रीब 17 साल का …

भुज। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने माने क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी की पांच वर्षीय पुत्री जीवा के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक किशोर को गुजरात के कच्छ ज़िले में पुलिस ने बाल अपराध क़ानून के प्रावधान के अनुरूप पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि क़रीब 17 साल का यह किशोर कच्छ ज़िले के मुंद्रा तालुक़ा के नाना कपाया गांव का रहने वाला है। वह कक्षा 12 का छात्र है।

ज्ञातव्य है कि गत बुधवार को आइपीएल में धोनी के लचर प्रदर्शन और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पराजय के बाद इंस्टाग्राम पर इस किशोर ने जीवा से दुष्कर्म की धमकी देते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद धोनी के गृहनगर रांची के रातु रोड थाने में इस सम्बंध में एक मामला दर्ज किया गया था।

धोनी तो आइपीएल के लिये फ़िलहाल यूएई में हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी और पुत्री जीवा रांची में हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग़ होने के कारण पकड़े गए किशोर के ख़िलाफ़ बाल अपराध क़ानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार