बहराइच: ग्राम प्रधान के ससुर की चुनावी रंजिश में हत्या, खेत में मिला शव

फसल की रखवाली करने गया था वृद्ध, सुबह पत्नी के जाने पर औंधे मुंह गिरे मिला ग्रामीण

बहराइच: ग्राम प्रधान के ससुर की चुनावी रंजिश में हत्या, खेत में मिला शव

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान के ससुर की खेत में अज्ञात लोगों ने पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान की  ससुर रात में गेहूं के फसल की रखवाली के लिए गए थे। सुबह वह खेत में बने फूस के मकान में औधे मुंह पड़े मिले। जिला अस्पताल लेकर आए, यहां इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान आरती देवी हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात को ग्राम प्रधान के ससुर राम प्रसाद चौहान (65) पुत्र खिरोधार मकान से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में फसल की रखवाली के लिए गए। इसके बाद वह खेत के पास बने मकान में ही सो गए। बृहस्पतिवार सुबह रामप्रसाद की पत्नी सुखिया देवी मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए पति के पास गई तो देखा कि पति औंधे मुंह बिस्तर पर पड़े हुए हैं, चेहरे से खून निकल रहा है। इस पर महिला ने शोर मचाते हुए परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

12 - 2024-04-04T104932.050

जिला अस्पताल में सुबह पांच बजे भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में मौत हो गई। ग्राम प्रधान के जेठ प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने प्रधानी के रंजिश में गांव निवासी पूर्व प्रधान श्रीचंद्र, अभिषेक, विवेक, आनंद, मोटे और अनूप के अलावा एक महिला पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 

प्रधान प्रतिनिधि पर भी हुआ था हमला
प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने बताया कि विपक्षी 25 वर्ष से प्रधानी चला रहे थे। बीते चुनाव में हराने के बाद से ही सभी खुन्नस रख रहे हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह घायल हुआ। पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया, लेकिन विवेचना में केस हटाते हुए धारा 308 कर दिया। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। 

14 - 2024-04-04T105042.046

तीन दिन से मुखबरी कर रही थी महिला
मृतक वृद्ध के पुत्र प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने बताया कि उसके पिता की हत्या के लिए चुनाव में खड़ी महिला द्वारा तीन दिनों से पल पल की जानकारी पूर्व प्रधान श्री चंद्र को दी जा रही थी। इसकी भनक उसके घर आने पर लगी थी। उसी की मुखबिरी पर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: ट्यूलिप टॉवर में खुलेआम गुंडागर्दी, समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला...वीडियो वायरल