लखनऊ: मंदिर के दानपात्र से चोरी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर मंदिर के अंदर रखे एक दानपात्र से रुपये चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में रखे दानपात्र से एक व्यक्ति पैसों की चोरी कर रहा है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति पहले मंदिर परिसर में पहुंचता है फिर वह दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे हुए पैसे चुरा लेता है। दानपात्र को तोड़ने के साथ व्यक्ति पैसे को निकाल कर एक कपड़े में लपेट है और उसके बाद फरार हो जाता है।

जांच में जुटी पुलिस 
मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक मंदिर का है। जहां पर चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बारे में इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है की वीडियो सामने आया है जिसके लिए जांच की जा रही है। अभी तक इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं मिली है पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: असलहे के बल पर मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति से लूटी चेन, पुलिस को फोन पर मिली सूचना

संबंधित समाचार