बरेली: आईएमसी के नदीम जिलाध्यक्ष, इसरार बने महानगर अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पंचायत चुनाव नजदीक आते ही इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा शामिल नहीं हो सके। राष्ट्रीय प्रवक्ता नफीस खां ने बताया कि नदीम खां को जिलाध्यक्ष और हाजी इसरार कुरैशी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। …

बरेली,अमृत विचार। पंचायत चुनाव नजदीक आते ही इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा शामिल नहीं हो सके। राष्ट्रीय प्रवक्ता नफीस खां ने बताया कि नदीम खां को जिलाध्यक्ष और हाजी इसरार कुरैशी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष चौधरी राशिद खां, महानगर अध्यक्ष मुशाहिद रजा को बनाया गया है। इस मौके पर अफजाल बेग, इफ्तिखार कुरैशी, शमशाद बाबूजी, मो. बिलाल, सलीम खान, रुखसार खान आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा
आईएमसी के संगठन विस्तार से नाखुश प्रदेश प्रभारी जुनैद रजा खान ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि जिन लोगों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया उन्हें जिम्मेदारी देने से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी आलाकमान पार्टी हित में नहीं सोच रहा।

संबंधित समाचार