पीलीभीत: दोस्तों संग शारदा नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम 

पीलीभीत: दोस्तों संग शारदा नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम 

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। दोस्तों संग शारदा नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। साथियों के शोर मचाने पर बाढ़ बचाव कार्य में जुटे लोगों ने आकर मदद की और उसे बाहर निकाला। मगर उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सीएचसी पहुंचे और जानकारी जुटाई। जवान बेटे की मौत के बाद परिजन का रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के निवासी देवव्रत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका पंद्रह वर्षीय पुत्र राज मंडल गुरुवार सुबह दोस्तों के साथ शारदा नदी में चल रहे बाढ़ बचाव कार्य को देखने के लिए गया था। वहां पहुंचने के बाद सभी ने नहाने का मन बना लिया। जिसके बाद शारदा नदी में ही राज व उसके दोस्त नहाने के लिए उतर गए। राज का छोटा भाई अभि मंडल भी उनके साथ नदी में नहा रहा था। 

बताते हैं कि नहाते वक्त अचानक राज मंडल शारदा नदी में डूबने लगा। पहले तो साथी कुछ समझ नहीं सके। मगर जब काफी देर बाद भी वह पानी से बाहर नहीं आया तो साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाढ़ बचाव का कार्य कर रहे कर्मचारी आ गए और नदी में उतरकर किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब पंद्रह मिनट बाद बमुश्किल पानी में डूबे राज को बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में किशोर को बेसुध हालत में सीएचसी पूरनपुर लेकर गए। वहां डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन का रोकर बुरा हाल रहा। नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी की। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और हादसे की जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पहले लिफ्ट दी...फिर चेकिंग का डर दिखाकर महिला के जेवरात उड़ा ले गए कार सवार, जानिए मामला

ताजा समाचार

बरेली: देवचरा में भाजपा पर गरजे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- ये संविधान मंथन का चुनाव है
Loksabha Elections 2024: 'अब नहीं फेंके जाते पत्थर, शान से कश्मीर में लहर रहा है तिरंगा', बदायूं में गरजे अमित शाह
कन्नौज में उड़नदस्ता टीम ने व्यापारी से जब्त किए 4.81 लाख रुपये, बनाता रहा इधर-उधर के बहाने   
रामपुर: जयाप्रदा के अधिवक्ता ने कोर्ट में दी गवाहों की सूची, अब दोनों मामलों में 14 मई को होगी सुनवाई
मुरादाबाद: तीन साल बाद मिला इंसाफ... बलात्कार के दोषी याकूब को 14 साल की सजा, वादी पर भी कार्रवाई
राजनाथ सिंह ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अध्यात्मिक गुरू बाबा गुरिंदर सिंह से भेंटकर लिया आशीर्वाद