लखनऊ: बच्चों में बीमारी का कारण बन सकता है डायपर, पहनाते समय रहें सावधान
लखनऊ, अमृत विचार। नवजात बच्चों को बहुत से लोग डायपर पहनाना पसंद करते हैं, लेकिन इसको पहनाते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। नहीं तो गंभीर बीमारी का शिकार बच्चे हो सकते हैं। यह जानकारी इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के पूर्व स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. संजय निरंजन ने दी है।
दरअसल, नवजात शिशु से लेकर एक उम्र तक बच्चे यूरिन और मल त्यागने का काम बार-बार करते हैं। जिस वजह से उनके कपड़े कई बार बदलने पड़ते हैं। शायद यही वजह होती है कि लोग कपड़े की जगह पर डायपर का प्रयोग करते हैं।
लखनऊ:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 4, 2024
बच्चों में बीमारी का कारण बन सकता है डायपर, पहनाते समय रहें सावधान pic.twitter.com/yvqm4Y95zP
इसी को लेकर डॉ. संजय निरंजन ने जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि डायपर पहनाने में कोई हानि नहीं है, बशर्ते उसको समय-समय पर बदलते रहें। समय पर नहीं बदलने पर बच्चों को स्कीन डिजीज और यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यूरिन इन्फेक्शन काफी खतरनाक हो सकता है बच्चों के लिए। इसलिए माता-पिता को डायपर पहनाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे बच्चे अपनी समस्या को बता भी नहीं पाते। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों पर नजर बना कर रखी जाये।
लक्षण
1- स्किन पर लाल रंग के निशान हो सकते हैं
2- यूरिन करने में बच्चा दर्द का अनुभव करेगा तो रोयेगा
3- यूरिन कम मात्रा में और कई बार हो सकती है, साथ में बद्बू की भी दिक्कत भी आती है।
यह भी पढ़ें: लोहिया संस्थान: मरीज के ब्रेन में हो रहा था रक्तस्राव, नई तकनीक से बचाई जान, डॉ.दीपक ने की यह जटिल सर्जरी