बरेली: महिला अधिवक्ता से पड़ोसियों ने की मारपीट, रंगदारी मांगी...11 लोगों पर FIR
बरेली, अमृत विचार: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता ने पड़ोसियों पर अपहरण और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्वाले वाली गली निवासी महिला अधिवक्ता बबिता सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। उन्होंने अपहरण, मारपीट, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने और हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोप है कि 3 मार्च को पड़ोस में रहने वाली राधा, कोमल, सरोज, सलोनी, सुमित, साक्षी, मंजू, मोनू, राजा, सोमन और सेट्ठी छत पर थीं।
जब वह मां के साथ छत पर गईं तो सभी उनपर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए। विरोध पर कुछ लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सीओ से जांच कराई। एसएसपी के आदेश पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: वाणिज्य विभाग की टीम ने बंडा में मारा छापा, 62 लाख की कर चोरी पकड़ी
