सपा-कांग्रेस देश के लिए पाप का गठबंधन :योगी आदित्य नाथ
कौशांबी, प्रयागराज। कौशांबी की धरती पर गुरूवार को सियासी दिग्गजों ने मंच से एक दूसरे पर जमकर बांण छोड़े। कौशांबी सीट में भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन मे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को अलग अलग मंचो से सभा को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा की सपा और कांग्रेस पाप का गठबंधन है। अब जनता कभी उनकी तरफ मुड़ कर नही देखेगी। सीएम योगी ने चार चरण के चुनाव का रुझान सबके सामने रखकर देश के अंदर एक बार फिर मोदी की लहर और नारे को देते हुए अपने भाषण को शुरू किया।
सीएम ने 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की बातों को सबके सामने रखा। उन्होंने 10 साल पहले भारत की स्थिति और तस्वीरों की चर्चा की और कहा कि किस तरह से भूख से आम आदमी मर रहा था। किसान आत्महत्या कर रहे थे और युवक अपने गांव को छोड़कर पलायन कर रहे थे। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। जगह-जगह धमाके होते थे। आज देश में ना ही संकट है ना ही आतंकवाद है, ना ही अपराध है । भारत बदल चुका है। देश का पूरा सम्मान वापस लौट चुका है।
उन्होंने कहा कि अब भारत में कोई पटाखा भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़ता है तो हम उसे छेड़ते हैं। सीएम योगी ने कहा अब अपना देश और प्रदेश माफिया मुक्त। है 2024 के आम चुनाव का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन अब वापस सत्ता में नहीं आएगा। इसके बाद होने वाले चुनाव में भी जनता इनका नाम जुबान पर नहीं लेगी। यह चुनाव लड़ने के काबिल नहीं बचे हैं। पिछले दिनों भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सांसद विनोद सोनकर ने उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों व मृत्यु को आर्थिक मदद दिलाई है।
सीएम ने कहा सपा का मतलब संस्कार से संबंध ना होना। वह बड़ों को लिहाज कभी नहीं किया है। राम भक्त पर गोलियां चलवाना, देशद्रोहियों के मुकदमे वापस लेना, प्रयागराज, गाजीपुर माफिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति नहीं ब्राह्मण पिछड़ा वर्ग के लोग माफियाओं का शिकार हुए हैं। जिनको उन्होंने मिट्टी में मिला दिया। उनके द्वारा कब्जा की गई भूमि को उन्होंने मुक्त कराकर गरीबों को दिया है।
विनोद सोनकर के वीडियो पर सफाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के वायरल वीडियो मे जमीन की सौदेबाजी करते हुए टिप्पणी करते दिखाई पड़े थे। सीएम ने कहा कि लोग वीडियो वायरल कर गुमराह कर रहे है, लेकिन आपको किसी भी बहकावे में नहीं आना है। मुख्यमंत्री ने सपा कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि जब भी सपा कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। महामारी का कारण बना है। यह देश के लिए खतरनाक और पाप का गठबंधन है।
ये भी पढ़ें -मोदी ने भारत को दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाया :अनुप्रिया
