कपिल सिब्बल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, 1066 मिले वोट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का अध्यक्ष चुना गया। एससीबीए के चुनाव बृहस्पतिवार को हुए थे। सिब्बल के अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता - आदिश सी. अग्रवाल, प्रदीप कुमार राय, प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी रे और नीरज श्रीवास्तव एससीबीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। 

सिब्बल को 1066 वोट मिले, जबकि राय को 650 से ज्यादा वोट मिले। हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री रहे सिब्बल ने 1995 और 2002 के बीच तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

 इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने को उदारवादी और लोकतांत्रिक ताकतों की जीत करार देते हुए कहा कि यह देश में बहुत जल्द होने जा रहे बड़े परिवर्तन का ‘‘ट्रेलर’’ है। 

यह भी पढ़ें- JDS विधायक एच डी रेवन्ना को यौन उत्पीड़न मामले में मिली अंतरिम जमानत 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज