UP Weather Update: आज और कल यूपी में आंधी, बारिश और वज्रपात के आसार, कई जिलों में अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कई जिलों में 80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं, ओलावृष्टि और भारी बारिश की भी चेतावनी

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 13 जून तक मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण तथा सक्रिय मौसमी प्रणाली के प्रभाव से यह स्थिति बनी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि वर्षा और तेज हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में पुनः तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिम उप्र.के कई जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं शनिवार को सेंट्रल और साऊथ रीजन में मौसम गड़बड़ रहेगा।

12 जून को भी जारी रहेगा असर

12 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तड़ित झंझावात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज