बरेली: वायुसेना के जवान समेत 64 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अक्टूबर के महीने में कोरोना जून की चाल चल रहा है। इस महीने में कोरोना मीटर पूरी तरह धड़ाम हो चला है। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 64 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें विभाग …

बरेली,अमृत विचार। अक्टूबर के महीने में कोरोना जून की चाल चल रहा है। इस महीने में कोरोना मीटर पूरी तरह धड़ाम हो चला है। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 64 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें विभाग केवल 27 लोगों को ही ट्रेस कर सका है।

सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने बताया कि रविवार को वायुसेना का जवान, इफ्को में दो तो एक खुशलोक हॉस्पीटल के स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा मोहल्ला पुराना ढाल टाउन आंवला, सिमरा, प्रेमनगर, साउथ सिटी, वैभव सन सिटी, ख्वाजा कुतुब, सीबीगंज, सुरेश शर्मा नगर, महानगर, अर्चना रेजीडेंसी, ग्रेटर आकाश, मढ़ीनाथ, सदर बाजार, सिविल लाइंस, फारसी टोला आलमगिरी गंज में भी संक्रमित मिले हैं।

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की स्थिति में सुधार
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। बता दें कि बीते दिनों कोरोना संक्रमित आने पर उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली और नोएडा के दो निजी अस्पतालों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है । पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हुए सीटी -स्कैन व अन्य जांचों के नतीजों के अनुसार अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है परन्तु 14 दिनों के होम क्वारंटाइन के प्रोटोकॉल और डॉक्टरों की सलाह का पूरा पालन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार