बरेली: सड़क पर सबमर्सिबल की बोरिंग, कार्रवाई करने से बच रहे अफसर
बरेली, अमृत विचार। शहर में साहवेशन आर्मी रोड पर सड़क पर सबमर्सिबल की बोरिंग कराने का विरोध करने पर स्थानीय लोगों से अभद्रता की गई। मुकेश शर्मा ने इस संबंध में नगर आयुक्त से शिकायत की है। उनके मुताबिक बीच रोड पर एक व्यक्ति ने सबमर्सिबल की बोरिंग के लिए सड़क की खोदाई करा दी। रोड खराब होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमदा हो गया।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जल निगम से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर शिकायत की गई, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। देर शाम तक कोई अफसर मौके पर भी नहीं पहुंचा। खोदाई की वजह से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: करोड़ों की टैक्स चोरी के मिले सुबूत, हिरासत में रमेश गंगवार
