मुंबई में ग्रिड फेल, कई इलाकों में बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित
मुंबई। मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार को अचानक बिजली गुल होने से दैनिक जीवन पर असर देखने को मिला। …
मुंबई। मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार को अचानक बिजली गुल होने से दैनिक जीवन पर असर देखने को मिला। सभी बिजली कंपनियों- महावितरण, अडानी, टाटा और बेस्ट ने इस बात की पुष्टि की। ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
पूरे मुंबई में 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली गुल गई है। बताया जा रहा है कि कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मुंबई में बिजली की बहाली में एक घंटे का समय लग सकता है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली नहीं है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है.
