हरदोई: बच्चों से दूर होने का गम नहीं सह सका पिता, उठाया यह खौफनाक कदम, जानें पूरा ममाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पत्नी बच्चों को साथ ले कर एक महीनें से अपने मायके में रह रही थी। इधर उसका पति बच्चों के बगैर बेचैन रहने लगा। वह कई बार उसे विदा कराने गया, लेकिन पत्नी ने उसकी एक न सुनी, जिसके चलते उसने कमरें के अंदर फंदा लगा कर सुसाइड कर ली।

बताया गया है कि गुरुवार की रात को बघौली थाने के गोपार निवासी 24 वर्षीय विमलेश पुत्र सुंदरलाल ने गुरुवार की रात में अपने कमरें में गमछें से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही उसके घर-परिवार में कोहराम मच गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए इस बारे में पूछताछ की। उसे बताया गया कि करीब 7 साल पहले विमलेश की शादी हुई थी।

उसकी पत्नी मुस्कान एक महीने से इकलौते बेटे और दोनों बेटियों को ले कर मायके में रह रही है। इधर बच्चों के बगैर विमलेश बेचैन रहने लगा,वह कई बार पत्नी को विदा कराने ससुराल गया,लेकिन पत्नी ने उसकी एक न सुनी,जिसके चलते विमलेश ने आत्महत्या कर ली। वहां पहुंची फील्ड यूनिट की टीम हर एक पहलू से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट वाड्रा? स्मृति ईरानी और अमेठी के मतदाताओं को लेकर कड़ी यह बड़ी बात

संबंधित समाचार