बहराइच: आग बुझाने के चक्कर में महिलाएं झुलसी, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अज्ञात कारणों से आग लगने से चार मकान हुए राख

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत कोड़रीताल गांव में देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें चार मकान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के चक्कर में दो महिलाएं झुलसकर घायल हुई हैं। लाखों का नुकसान आग लगने से हुआ है। राजस्व कर्मियों की टीम ने गांव में क्षति का आंकलन किया है।

पयागपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़रीताल के मजरा खंडवा में गुरुवार रात को अज्ञात कारणों से सहजराम के मकान में आग लग गई।  जब तक गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी मुल्कराम, अंगनू और सुनीता के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते चार फूस के मकान जलकर खाक हो गए।

मकान से सामान निकालने के चक्कर में कुसुम (25) पत्नी सहजराम और रामकली (55) बुरी तरह झुलस गई। दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में महिलाओं का इलाज चल रहा है। आग लगने से ढाई लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जिसमें कपड़ा, बर्तन, अनाज और नकदी जल गया। शुक्रवार सुबह आग लगने की जानकारी मिलने पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि क्षति के आधार पर पीड़ितों के खाते में जल्द ही आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला का फंदे से कमरे में लटकता मिला शव, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के किया साथ घटनास्थल का मुआयना

संबंधित समाचार