विद्यादान से बढ़ा कोई दान नहीं: पवन पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोहिया इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरपुर खपरैला बाजार में डॉ लोहिया इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर मौजूद रहे। प्रबंधक पारसनाथ यादव ने सभी का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि विद्यादान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं हो सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से बेहतरीन शिक्षा ग्रहण कर उन्हें समाज को आगे ले जाने में मदद करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही।

विद्यालय के अध्यक्ष राकेश चौरसिया, सपा जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, जेपी यादव, ओपी पासवान, राजेश पटेल, जिला सचिव रोली यादव, अजय रावत, अतुल यादव, गया प्रसाद यादव, जमुना प्रसाद वर्मा, मायाराम यादव, सत्य प्रकाश वर्मा, राजू वर्मा, रामदेव वर्मा शोएब खान आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला का फंदे से कमरे में लटकता मिला शव, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के किया साथ घटनास्थल का मुआयना

संबंधित समाचार