Kanpur: स्टेशन पर गंदगी फैलाने और बिना टिकट रेल यात्रा करने वालों पर लगा जुर्माना, वसूले गए इतने करोड़ रुपये...

Kanpur: स्टेशन पर गंदगी फैलाने और बिना टिकट रेल यात्रा करने वालों पर लगा जुर्माना, वसूले गए इतने करोड़ रुपये...

कानपुर, अमृत विचार। वाणिज्य विभाग प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में चलाए चेकिंग अभियान में 12 लाख से अधिक यात्रियों को बिना टिकट, अनबुक लगेज व स्टेशनों पर गंदगी फैलाते पकड़ा। चेकिंग टीम ने बिना टिकट पकड़े छह लाख से अधिक यात्रियों से 50 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी वसूला है। 

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला के आदेश पर वाणिज्य विभाग टीम ने वित्तीय वर्ष में बिना टिकट, अनबुक लगेज व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की। 

कुल 12,32,662 यात्रियों को पकड़कर 82,63,45,184 रुपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 6,04,480 यात्रियों से 50,79,80,772 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 7161 यात्रियों को बिना बुक सामान के पकड़कर 11,83,085 रुपये व गंदगी फैलाने वाले 15,963 लोगों से 18,33,616 रुपये जुर्माना वसूला किया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: 'बेटा दुष्कर्म में फंस गया है, बचाना चाहते हैं तो खाते में रुपये भेजिए'...पुलिसकर्मी बनकर साइबर ठग ने लूटे इतने लाख...