प्रतापगढ़: मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय  करंट से अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुण्डा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। बेटी के घर आए अधेड़ पिता की मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घर वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे से परिजन बिलखते रहे।

प्रयागराज के सोरांव लखनीपुर गांव निवासी मनोज द्विवेदी (55) गुरुवार को महेशगंज के रायगढ़ कांटेजोत गांव में अपनी बेटी के घर आए थे। वहां पर देर रात मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय उनको करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले आये, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन बिलखने लगे। मौके पर पहुंचे परिजन रात में ही शव लेकर घर चले गए। शुक्रवार को बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ महेशगंज श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -कासगंज: साहब...पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने की दी जाए इजाजत, जेल में बंद अब्बास की ओर से SC में दाखिल की गई याचिका

संबंधित समाचार