बरेली: पोस्टमार्टम में प्रेमी जोड़े के मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी/बरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी में प्रेमी जोड़ों के शव मिले थे। दोनों के पोस्टमार्टम में शुक्रवार को मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसकी वजह से विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

ग्वारी गांव के एक युवक और युवती का चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे मगर अलग-अलग बिरादरी होने की वजह से परिजन तैयार नहीं थे। गुरुवार को दोपहर में दोनों के शव गेहूं के खेत में मिले थे। मौके पर जहर की शीशी भी मिली थी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: धूमधाम से निकली राजगद्दी शोभायात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा

संबंधित समाचार